गढ़वा, मार्च 10 -- रमना, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के तत्वावधान में स्थानीय मनरेगाकर्मियों ने सोमवार को लंबित मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करने, मनरेगा कोषांग के अनुरूप ग्रेड पे देने, स्थायीकरण, सामाजिक सुरक्षा व समान काम के बदले समान वेतन देने की मांग को लेकर प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। उक्त अवसर पर रोजगार सेवक रोहित शुक्ला और शैलेश कुमार ने बताया कि संघ की ओर से अपनी मांगों के समर्थन में राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की घोषणा की गई है। उसके तहत धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। अगर सरकार उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं करती है तो 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगे। उसकी पूरी जिम्मेवारी सरकार की होगी। मौके पर आलोक तिवारी, धर्मेंद्र कुमार, मनीष जायस...