बोकारो, मार्च 10 -- गोमिया, प्रतिनिधि। मनरेगा कर्मियों ने छह माह से लंबित मानदेय, वेतन वृद्धि, सामाजिक सुरक्षा तथा स्थायीकरण की मांग को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। इस संबंध में मनरेगा कर्मियों ने गोमिया बीडीओ महादेव कुमार महतो को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कर्मियों ने बताया कि मनरेगा से जुड़े कर्मियों का मानदेय पिछले छह माह से बकाया है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही वेतन वृद्धि, सामाजिक सुरक्षा की व्यवस्था तथा स्थायीकरण की मांग भी लंबे समय से लंबित है। कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं की गई तो 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे। फिलहाल 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक हड़ताल पर हैं। बीपीओ मनोहर दास, रोजगार सेवक कपिलदेव रविदास, खुलेश्वर महतो, विशाल दे,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.