अयोध्या, जून 2 -- पूरा बाजार,संवाददाता। मनरेगा कर्मियों ने मुख्यमंत्री को प्रेषित आठ सूत्रीय मांगपत्र खंड विकास अधिकारी पूराबाजार अनुराग सिंह को सौंपा है। मनरेगा कर्मियों के ब्लॉक अध्यक्ष अनूप कुमार सिंह ने मांग की है कि मुख्यमंत्री द्वारा चार अक्टूबर 2021 को घोषित मानव संसाधन नीति पॉलिसी तत्काल लागू किया जाए तथा मनरेगा कर्मियों को कर्मचारी की भांति सभी सुविधाएं दी जाएं। कर्मियों का भुगतान छह माह से नहीं किया गया है। शीघ्र भुगतान किया जाए जिससे मनरेगा कर्मी अपना जीवन- यापन कर सकें। कहा कि यदि मांग शीघ्र न मानी गई तो सभी कर्मी हड़ताल करने को बाध्य होंगे । इस अवसर पर अनामिका सिंह, सुनीता वर्मा, कल्याणी यादव, अनारा वर्मा, फूलचंद यादव, धनपता देवी, संदीप कुमार तिवारी, सभाजीत, योगेंद्र प्रताप यादव, किस्मता, सीमा वर्मा के साथ अन्य मनरेगा कर्मी म...