बोकारो, मई 15 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद से रांची स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के मनरेगा कर्मियों की विभिन्न मांगों और समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

मनरेगा कर्मियों की मांगें प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से लंबे समय से ग्रामीण विकास एवं जनसेवा में योगदान दे रहे मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग उठाई। संघ के सदस्यों ने कहा कि मनरेगा कर्मी वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें अपेक्षित सुविधाएं और सम्मान नहीं मिल पाया है।

मंत्री का आश्वासन मंत्री योगेंद्र प्रसाद...