बोकारो, अप्रैल 10 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। अपनी विभिन्न मूलभूत मांगों को लेकर विगत 12 मार्च से मनरेगा कर्मियों की जारी अनिश्चित कालीन हड़ताल के कारण मनरेगा योजना के तहत कराई जा रही विकास योजनाओं पर ग्रहण लग गया है। मनरेगा कर्मियों के अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाने के कारण प्रखंड क्षेत्र में मनरेगा योजना के तहत कराई जा रही विकास योजनाएं ठप हो गई है। योजनाओं के ठप होने के कारण इनसे जुड़े मजदूर बेकार हो गए है, जिसके चलते मजदूरों के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है। गौरतलब है कि पेटरवार प्रखंड के 23 पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत 4443 विभिन्न प्रकार की योजनाएं चालू की गई थी, जो कर्मियों के हड़ताल के कारण योजनाओं का निर्माण अधर में लटक गया है। गौरतलब है कि पेटरवार प्रखंड के 23 पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत कूप निर्माण, प्रधानमंत्री...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.