गढ़वा, मार्च 10 -- मझिआंव। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ जिला इकाई के तत्वावधान में मनरेगा कर्मियों का तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल शनिवार से शुरू हो गया है। रोजगार सेवक सह प्रखंड अध्यक्ष प्रेम राम की अध्यक्षता में हड़ताल शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर लंबित मांगों के समर्थन में हड़ताल किया जा रहा है। अगर सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू किया जाएगा। हड़ताल में बीपीओ अजीत कुमार सिंह, जेई यशवंत कुमार, लिपिक अखिलेश कुमार, ग्राम रोजगार सेवक वीरेंद्र प्रसाद, सत्येंद्र ठाकुर, सुरेश राम सहित अन्य लोग शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.