गिरडीह, मार्च 15 -- देवरी, प्रतिनिधि। मनरेगा कर्मियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से देवरी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में संचालित मनरेगा की योजनाएं पूरी तरह ठप हो गई है। योजनाएं बन्द हो जाने से ग्रामीण क्षेत्र के मजदूरों रोजगार मिलना बंद हो गया है। वहीं योजना अधूरी रहने से मजदूर मेठों को भी परेशानी होने लगी है। इस सम्बंध में बताया गया कि मनरेगा कर्मियों के द्वारा अपनी विभिन्न प्रकार की मांगों एवं नियमित रूप से मानदेय/वेतन का भुगतान करने को लेकर 9 मार्च से तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की गई थी। मांगें पूरी नहीं होने पर 12 मार्च से सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये। इस सम्बन्ध में मनरेगा कर्मचारी संघ के प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर दास एवं बीपीओ गणेश कुमार ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की गई है। मांगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.