सिमडेगा, मार्च 9 -- ठेठईटांगर, बानो प्रतिनिधि। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर लंबित मांगों की अविलंब पूर्ति को लेकर मनरेगा कर्मियों की तीन दिनी संकेतिक हड़ताल सोमवार से शुरु हो गई। मनरेगा कर्मियों ने बताया कि संघ द्वारा पिछले कई वर्षों से मनरेगा कर्मियों की सेवा सुरक्षा,नियमितीकरण नीति निर्माण, ग्रेड पे, नियमित वेतन, सामाजिक सुरक्षा, हेल्थ इंश्योरेंस, अनुकंपा नियुक्ति तथा समयबद्ध मानदेय भुगतान की मांग को लेकर राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया जाता रहा है। इसके लिए कई बार ज्ञापन सौंपे गए और प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से भी सरकार से अनुरोध किया गया लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। हड़ताल पर बैठे मनरेगा कर्मियों ने कहा कि राज्य के कई जिलों में मनरेगा कर्मियों का छह माह से अधिक समय से मानदेय बकाया है। जिससे उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.