पाकुड़, मई 3 -- ​पाकुड़। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले के मनरेगा कर्मी हड़ताल पर हैं। हड़ताल का आज 21वां दिन है। कर्मियों ने सेवा स्थायीकरण, समान वेतन और सामाजिक सुरक्षा जैसी प्रमुख मांगों को लेकर यह मोर्चा खोला है। यह भी पढ़ें- नगर पंचायत के सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ठप हुई शहर की सफाईप्रदर्शन का कारण प्रदर्शनकारी कर्मियों का आरोप है कि उन्हें पिछले 8 महीनों से मानदेय नहीं मिला है, जिसके कारण उनके परिवार के लिए दुर्गा पूजा, दीपावली और होली जैसे त्योहार बेहद फीके रहे। वर्ष 2024 में हुए समझौतों और सरकार द्वारा दिए गए लिखित आश्वासनों को अब तक लागू नहीं किए जाने से कर्मियों में भारी आक्रोश है। अपनी स्थिति को 'बंधुआ मजदूरों' के समान बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रशासन का रवैया पूरी तरह उदासीन है।सुरक्षा और ड्यूटी प...