बलरामपुर, अप्रैल 21 -- श्रीदत्तगंज/बलरामपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन, ब्लॉक श्रीदत्तगंज के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मंगलवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और बीडीओ अवनींद्र कुमार पाण्डेय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश स्तर पर किए गए आह्वान के तहत जनपद के समस्त मनरेगा कर्मचारी अपनी लंबित समस्याओं को लेकर आंदोलनरत हैं। कर्मचारियों ने बताया कि पिछले आठ माह से मानदेय बकाया है। इसके साथ ही 4 अक्टूबर 2021 को मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को लागू करने, एचआर पॉलिसी लागू करने, मानदेय बढ़ोतरी तथा 20 वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग को लेकर कई बार शासन-प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।कर्मचारियों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.