गढ़वा, मार्च 10 -- गढ़वा। विभिन्न मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों का मंगलवार को दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रहा। हड़ताल पर जिलेभर के मनरेगाकर्मियों के हड़ताल पर रहने से कामकाज पर असर पड़ रहा है। आरोप लगाया कि उन्हें नियमित रूप से मानदेय नहीं मिल रहा है। उससे परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। अगर उनकी मांगों पर सरकार विचार नहीं करती है तो 12 मार्च से वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...