रामगढ़, मार्च 9 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। मनरेगा कर्मचारी संघ रामगढ़ जिला इकाई का तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल सोमवार को शुरु हुआ। इसमें जिला भर के मनरेगा पदाधिकारी और कर्मी शामिल हुए। इस दौरान ग्रेड पे, ईपीएफ, अनुकंपा पर नौकरी, 30 फीसदी मानदेय बढ़ोत्तरी, मरणोपरांत सहायता राशि, समान काम समान वेतन की मांग को लेकर आवाज बुलंद किया गया। सभी से मांगों के समर्थन में 11 मार्च तक सांकेतिक हड़ताल का डटे रहने का आह्वान हुआ। साथ ही राज्य इकाई के निर्देशानुसार 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की सफलता सुनिश्चित करने की बात कही गई। इससे पूर्व कार्यक्रम की सफलता को लेकर दो दिनों पूर्व सिदो कान्हो मैदान में बीपीओ कमख्या प्रसाद और लखन सिंह मुण्डा के संचालन में जिला भर के मनरेगा कर्मियों की बैठक हुई थी। जिसमें जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद, जिला सचिव कुमार विव...