रांची, मार्च 9 -- चान्हो/मांडर, प्रतिनिधि। प्रखंड में लंबित मानदेय भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों ने सोमवार से सांकेतिक हड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान कर्मियों ने प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना देकर अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया। मनरेगा कर्मियों ने बताया कि छह माह से अधिक समय से उनका मानदेय लंबित है, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत वे 9, 10 और 11 मार्च तक सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। यदि इस अवधि में प्रशासन द्वारा उनकी मांगों पर ठोस, लिखित और समयबद्ध समाधान नहीं किया गया, तो 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। धरना कार्यक्रम में बीपीओ गुंजन कुमार, रोजगार सेवक सकलु उरांव, सादिक अख्तर, आरुणी लकड़ा, संगीता कुमारी, मो. यूसुफ, मो. अरशद सहित अन्य मनरेगा कर्मी मौ...