बलिया, मार्च 9 -- बलिया, संवाददाता। मानदेय और लम्बित ईपीएफ भुगतान की मांग को लेकर वीबी जी रामजी (पूर्व नाम मनरेगा) कर्मिकों और श्रमिकों ने जिलाधिकारी, डिप्टी कमिश्नर मनरेगा, मुख्य विकास अधिकारी को सम्बोधित पत्रक जनपद के सभी 17 ब्लॉक के बीडीओ को सौंपा। इसके माध्यम से श्रमिकों ने बताया कि बीते जुलाई 2025 से अब तक उनका मानदेय नहीं मिला है। इसके कारण उन्हें गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। दीपावली और होली जैसे प्रमुख त्योहारों पर भी मानदेय नहीं मिलने से उनके पारिवारिक दायित्वों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों का इलाज समय से नहीं हो पा रहा है। मनरेगा कर्मियों का कहना है कि वह विभाग के निर्देशों के अनुसार सभी योजनाओं व कार्यों को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूर्ण कर रहे हैं, इसके बावजूद भुगतान लंबित रहने से कर्मचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.