हरदोई, मार्च 8 -- पचदेवरा, संवाददाता। मनरेगा कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले कर्मचारियों ने भरखनी ब्लॉक कार्यालय पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार का ऐलान किया। शनिवार को कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए विकास खंड स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया और खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। नौ मार्च को सभी कर्मचारी उप मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर अपनी समस्याओं से अवगत कराएंगे। इसके बाद 10 से 15 मार्च के बीच क्षेत्र के सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, ब्लॉक प्रमुख तथा जिला पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को भी ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों की जानकारी दी जाएगी। 16 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन देकर सरकार का ध्यान समस्याओं की ओर आकर्षित किया जाएगा। कर्मचारी महासंघ का कहना है कि लंबे समय से लंबित मांगों के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.