गिरडीह, मार्च 10 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मनरेगा कर्मचारी संघ, गिरिडीह प्रखंड के कर्मचारियों ने अपने लंबित मानदेय और विभिन्न मांगों के समर्थन में 9 से 11 मार्च तक तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। संघ के सदस्यों का कहना है कि वे पिछले लगभग 20 वर्षों से संविदा के आधार पर विभाग में कार्य कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी कई महत्वपूर्ण मांगें पूरी नहीं हुई है। कर्मचारियों ने इसे "करो या मरो" की लड़ाई बताते हुए कहा कि इस बार आंदोलन निर्णायक होगा। मनरेगा कर्मचारी संघ ने सरकार के सामने पांच सूत्री मांगें रखी हैं। इनमें ग्रेड पे लागू करना, कर्मचारियों का स्थायीकरण, सामाजिक सुरक्षा की व्यवस्था, पिछले वर्ष घोषि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.