मधुबनी, मार्च 18 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले में मनरेगा मजदूरों के ई-केवाईसी अभियान की रफ्तार में बड़ा अंतर सामने आया है। समीक्षा में लौकही प्रखंड सबसे निचले पायदान पर पहुंच गया है, जहां केवल 74.93 प्रतिशत मजदूरों का ही ई-केवाईसी पूरा हो सका है। इसके विपरीत कलुआही प्रखंड 79.75 प्रतिशत उपलब्धि के साथ जिले में अव्वल रहा। जिला स्तर पर औसत प्रगति 77.91 प्रतिशत दर्ज की गई है, जिसके आधार पर जिला राज्य स्तर की रैंकिंग में पांचवां स्थान मिला है। बुधवार को डीडीसी सुमन प्रसाद साह ने अपने कार्यालय कक्ष में सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रखंडवार प्रगति रिपोर्ट को लेकर कड़ी नाराजगी जताई गई। उन्होंने कहा कि कुछ प्रखंडों की सुस्ती पूरे जिले की रैंकिंग गिरा रही है। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन प्रखंडों में ई-केवाईसी की गति...