बस्ती, फरवरी 3 -- बस्ती, निज संवाददाता। अतिरिक्त जिला कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने जिले के नौ खंड विकास अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन पर मजदूरों के ई केवाई कराने में लापरवाही बरतने का आरोप है। इस संबंध में पहले भी आठ पत्र भेजे जा चुके हैं। ई केवाईसी में पिछड़ने के चलते आयुक्त ग्राम्य विकास ने नाराजगी जताया था। खंड विकास अधिकारियों को भेजे नोटिस में सीडीओ ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के समस्त सक्रिय श्रमिकों एवं जॉबकार्ड धारकों की ई केवाईसी को समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाना है। जनपद व प्रदेश स्तर से समय-समय पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, समीक्षा बैठक की जा रही है। आठ स्मरण पत्र भी दिए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त प्रतिदिन दूरभाष पर एवं व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से आपको न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.