गढ़वा, फरवरी 3 -- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) अंतर्गत मनरेगा का विश्वास, रोजगार से विकास अभियान को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के उद्देश्य से उपविकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। बैठक में जिले के सभी प्रखंडों से प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, डीपीएम पंचायती राज, जेएसएलपीएस से नामित कर्मी, परियोजना पदाधिकारी एवं सहायक परियोजना पदाधिकारी सम्मिलित हुए। बैठक के दौरान अभियान के प्रमुख उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। डीडीसी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मनरेगा आच्छादित परिवारों के औसत कार्यदिवस को बढ़ाकर 100 दिनों तक सुनिश्चित करना, महिलाओं एवं वंचित वर्ग के परिवारों की अध...