मधुबनी, मई 7 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी। जिले में मनरेगा योजनाओं में हुई अनियमितताओं को लेकर अब कार्रवाई तेज हो गई है। सोशल ऑडिट रिपोर्ट सामने आने के बाद एक दर्जन से अधिक मुखिया और पंचायत समिति सदस्यों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पंचायत चुनाव नजदीक आने के बीच यह मामला संबंधित जनप्रतिनिधियों के लिए बड़ा राजनीतिक संकट बनने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

मनरेगा योजनाओं में अनियमितता मधवापुर, खुटौना, अंधराठाढ़ी, पंडौल, झंझारपुर सहित कई प्रखंडों की पंचायतों में मनरेगा योजनाओं के संचालन में लगातार गड़बड़ी सामने आती रही है। खासकर, मधवापुर में लगभग सभी पंचायतों में मनरेगा में अनियमितता का मामला सामने आता रहा है। हुई शिकायत के बाद इस प्रखंड में जिले के बाहर के कर्मियों को प्रतिनियुक्त कर सोशल ऑडिट कराया गया, जिसमें योजनाओं के क्रियान्वयन, मजदूरी...