कोडरमा, मार्च 9 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। मनरेगा कर्मचारी संघ कोडरमा के बैनर तले मनरेगा कर्मियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सोमवार से डोमचांच प्रखंड परिसर में तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के दौरान कर्मियों ने लंबित मानदेय के भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। हड़ताल पर बैठे कर्मियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। कर्मियों का कहना है कि वे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कई वर्षों से सरकार के समक्ष आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है और मांगों पर कोई ठोस पहल नहीं की गई है। कर्मचारियों ने सरकार से जल्द लंबित मानदेय का भुगतान करने और अन्य लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की। उनका कहना है कि...