गिरडीह, मार्च 13 -- देवरी, प्रतिनिधि। मनरेगा कर्मचारी संघ रांची के आह्वान पर देवरी प्रखंड में कार्यरत मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से पंचायतों में मनरेगा के तहत संचालित योजनाएं ठप हो गई है। योजनाएं बंद हो जाने से प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में कार्यरत तकरीबन 30 हजार सक्रिय मनरेगा मजदूरों को रोजगार मिलने की सुविधा बंद हो सकती है। इस संबंध में बताया गया कि देवरी प्रखंड के सभी 27 पंचायत में मनरेगा के तहत बिरसा मुंडा आम बागवानी, डोभा निर्माण, ईसीबी निर्माण, मेढ़ बंदी कार्य, कच्ची सड़क में मिट्टी मोरम कार्य, पशु शेड निर्माण व दीदी बाड़ी योजना समेत करीब 9000 योजनाएं संचालित हैं। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा से क्रियान्वित सभी पुरानी योजनाओं को बंद कर अब भीभी जी राम जी योजना लाने की प्रक्रिया चालू कर दी गई है। इसी सम...