गोरखपुर, जुलाई 28 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। सामग्री के मद में शासन ने 97.38 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इस राशि से मनरेगा के कुशल एवं अर्द्धकुशल श्रमिकों के लंबित भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन ने स्पष्ट किया कि धनराशि का उपयोग निर्धारित मद में ही खर्च किया जाए। अन्य मद में इसका उपयोग नहीं किया जाएगा। आयुक्त ग्राम विकास उत्तर प्रदेश ने मनरेगा योजनाओं के अंतर्गत सामग्री मद में 97.38 करोड़ रुपये उपलब्ध कराया है। याह राशि डीडीओ पोर्टल के माध्यम से सभी जनपदों को आवंटित की गई है। इस धनराशि से सभी वित्तीय वर्षों में लंबित मिस्त्रियों, मेट तथा तकनीकी सहायकों के मानदेय और ईपीएफ का भुगतान किया जा सकेगा। भुगतान से पहले संबंधित बिलों का का सत्यापन करना अनिवार्य होगा और केवल वास्तविक व भुगतान योग्य दावों का ही निस्तारण किया जाएगा।

हिंदी हिन्...