रांची, फरवरी 28 -- रांची। मनरखन महतो समूह संस्थान में शनिवार को आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने 10 वैज्ञानिक मॉडल प्रदर्शित किए। इसमें पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा और स्मार्ट कृषि पर आधारित नवाचार विशेष आकर्षण रहे। संस्थान के अध्यक्ष मनरखन महतो ने कहा कि ऐसे आयोजन तार्किक चिंतन और अनुसंधान की भावना को सुदृढ़ करते हैं। निदेशक मनोज कुमार महतो ने विद्यार्थियों को व्यावहारिक शिक्षा से जोड़ने पर बल दिया। मौके पर ट्रस्टी वीरेंद्रनाथ ओहदार, खुशबू सिंह, कृति काजल उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...