रांची, अगस्त 5 -- रांची। मनरखन महतो बीएड कॉलेज में बुधवार को साइबर सुरक्षा और धोखाधड़ी जागरुकता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन और वास्तविक उदाहरणों के ज़रिए विद्यार्थियों को फिशिंग, ओटीपी स्कैम, फर्जी लोन ऐप्स तथा लॉटरी और नौकरी के नाम पर होने वाली ठगी के प्रति सतर्क किया गया। कॉलेज के अध्यक्ष मनरखन महतो ने कहा कि डिजिटल युग में तकनीक की सुविधाओं का लाभ उठाने के साथ-साथ साइबर खतरों से बचाव के प्रति जागरूक रहना जरूरी है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: विज्ञापन-मनरखन बीएड कॉलेज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...