रांची, मार्च 2 -- रांची। मनरखन महतो ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में होली मिलन समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। संस्थान के ट्रस्टी, निदेशकों और प्राचार्यों की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं व कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। निदेशक ने सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल होली मनाने की अपील करते हुए इसे आपसी सौहार्द का प्रतीक बताया। समापन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और होली गीतों के साथ हुआ। ट्रस्टी विरेन्द्रनाथ ओहदार, खुशबू सिंह, कृति काजल, प्रबंधक मुकेश कुमार, प्रशासिका मीना कुमारी, पूनम कुमारी सहित सभी प्राचार्य, व्याख्याता व कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.