मधेपुरा, दिसम्बर 27 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के दुर्गापुर चौक से मकदमपुर जाने वाली सड़क मेंटेनेंस अवधि में रहने के बावजूद विभागीय अधिकारी उदासीन बने हैं। तीन वर्ष पूर्व सड़क का निर्माण किया गया था। दो वर्ष के बाद हीं सड़क की स्थिति दयनीय होने लगी थी हालांकि सड़क को मरम्मत कर आवागमन को चालू किया गया था। पुन एक वर्ष के बाद सड़क की स्थिति ऐसी हो गई है कि आवागमन करना लोगों के लिए दुर्लभ हो गया है। ग्रामीणों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है कि इतना जल्द सड़क टूटना विभागीय अधिकारी के लापरवाही को दर्शाता है। इससे लगता है कि मेंटेनेंस की आर में खाना पूर्ति हो रही है। इस दिशा में जिला प्रशासन से जांच कार्यवाही की मांग की है। तीन वर्ष के दौरान सड़क की स्थिति ऐसी हो गई है कि लगता है ही नहीं कालीकरण सड़क है। सड़क पर छोटी बड़ी गिट्टी उखड़ कर यत्र तत्र...