मनमोहन सिंह को भारत रत्न देने की मांग
प्रयागराज, सितम्बर 26 -- पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की 94वीं जयंती पर शहर कांग्रेस कमेटी ने उन्हें भावपूर्ण नमन किया। चौक स्थित पार्टी कार्यालय में शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में कांग्रेसजनों ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पत्र भेजकर डॉ. सिंह को भारत रत्न देने की मांग की। कहा कि 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री रहते उन्होंने भारत-अमेरिका परमाणु समझौता, मनरेगा, सूचना का अधिकार और भोजन के अधिकार जैसे महत्वपूर्ण कानून लागू किए। वक्ताओं ने देश की अर्थव्यवस्था में उनके योगदान को भी याद किया। समारोह में किशोर वार्ष्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, परवेज सिद्दीकी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मोदी, सोनिया और राहुल ने मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- कांग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.