मनमोहन सिंह की जयंती पर याद आया 'बुद्ध ज्ञान महासागर' का लोकार्पण
नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर साहित्यकार डॉ. अवनीश राही ने उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। इस अवसर पर उन्हें अपने और पिता कवि अमर सिंह राही की संयुक्त कृति 'बुद्ध ज्ञान महासागर' के लोकार्पण का वह यादगार प्रसंग भी स्मरण हो आया, जिसका लोकार्पण तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने किया था। इस अवसर पर कवि अमर सिंह राही, डॉ. अवनीश राही और अलीगढ़ के तत्कालीन विधायक विवेक बंसल भी मौजूद रहे थे। लोकार्पण समारोह की तस्वीर आज भी उस साहित्यिक-सांस्कृतिक आयोजन की स्मृति को जीवंत करती है। 'बुद्ध ज्ञान महासागर' में गौतम बुद्ध के जीवन-दर्शन को केंद्र में रखते हुए भारतीय काव्य और लोक परंपरा की अनेक विधाओं को शामिल किया गया है। इसमें छंद, सवैया, लावनी, सोरठा, दोहा, चौपाई, बहरतबील, चौबोला और राधेश्याम जैसी पारंपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.