लखीमपुरखीरी, अप्रैल 13 -- छोटी काशी में आयोजित ऐतिहासिक मेला चैती के 15 वें दिन सांस्कृतिक मंच पर उत्तराखंड के कपिल बाबरा ग्रुप ने भक्ति, संस्कृति और लोक कला का अद्भुत संगम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, कार्यक्रम अध्यक्ष आचार्य सुनील कौशल जी महाराज संरक्षक वृन्दावन धाम और विशिष्ट अतिथि डॉ. राजेन्द्र सिंह पुण्डीर पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि अरविन्द गुप्ता ने पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में मेला चैती को भव्य स्वरूप मिला है। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश वंदना से हुई। कलाकारों शानू जान, ललित जोशी, सौरभ लालजी, दिव्या नेगी, सुहानी चौधरी और दीक्षा जोशी ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.