दरभंगा, अप्रैल 26 -- राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। शक्तिधाम सेवा समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय मंगल महोत्सव के चौथे और अंतिम दिन शनिवार को वाराणसी की पायल अग्रवाल के नेतृत्व में लगभग 350 दादी भक्त महिलाओं ने एक जैसे राजस्थानी परिधान में दादी जी का मंगल पाठ किया। कोलकाता से आई मंडली ने नृत्य नाटिका से दादी जी की जीवनी की मनमोहक झांकियों का प्रस्तुतीकरण किया। इस अवसर पर शक्तिधाम महिला मंडल की संस्थापिका सदस्यों में शकुंतला दारुका, उर्मिला देवी बोहरा, बिमला देवी ढ़ांढ़णियां, चंदा देवी लुहारुका, मंजू तुलस्यान, सुलोचना केडिया और आरती पोद्दार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। दिवंगत सदस्याओं में स्मृतिशेष पद्मा देवी बोहरा एवं बिमला देवी बोहरा को पुष्पांजलि अर्पित कर स्मरण किया गया। घर-घर जाकर मंगल पाठ की श्रृंखला बनाने के लिए रितु सरावगी, स्वा...