बुलंदशहर, अगस्त 22 -- रक्षाबंधन केपर्व को लेकर कौशिक किड्स एंड पब्लिक स्कूल के राखी एवं ग्रीटिंग कार्ड निर्माण प्रतियोगिता' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की छिपी हुई कलात्मक प्रतिभा को उभारना और उन्हें भारतीय संस्कृति तथा पर्वों के महत्व से परिचित कराना था। इसमें जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंग-बिरंगे कागजों, मोतियों, सिल्क के धागों और चमकीले सितारों का उपयोग करते हुए अत्यंत मनमोहक ग्रीटिंग कार्ड और सुंदर राखियां तैयार कीं। कार्डों पर उकेरी गई भाई-बहन के प्रेम की आकृतियां और उस पर लिखे गए सुंदर संदेश हर किसी का मन मोह रहे थे। यह भी पढ़ें- Bijnor News: राखी बनाओ प्रतियोगिता में काकुल, दीपांशी रही प्रथम निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्य...