मनमुटाव में हुई थी मारपीट, दी थी दुष्कर्म की तहरीर
कौशाम्बी, मार्च 8 -- महेवाघाट थाना क्षेत्र की महिला ने मनमुटाव के चलते होली के त्योहार पर हुई मारपीट के बाद विपक्षी के विरुद्ध दुष्कर्म की तहरीर दे दी थी। क्षेत्र के दरोगा ने जांच करके सच्चाई सामने लाने का दावा किया है। उन्होंने दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करा दी है। महेवाघाट इलाके के एक गांव में चार मार्च को होली के त्योहार पर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। छह मार्च को दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी थी। एक पक्ष की महिला ने दूसरे पक्ष के युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। महिला संबंधी अपराध होने के कारण एसपी राजेश कुमार ने प्रकरण को गंभीरता से लिया। उन्होंने बीट के दरोगा लोकेश कुमार को जांच का आदेश दिया। दरोगा ने जांच के बाद बताया कि महिला और विपक्षी युवक परिवार के ही हैं। महिला की शादी पहले विपक्षी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.