भदोही, अगस्त 15 -- भदोही, संवाददाता। ज्ञानपुर तहसील क्षेत्र के नथईपुर गांव के लेखपाल सुरेश कुमार सिंह को पीटने, बंधक बनाने का मामला सामने आया है। आरोपित सगे भाईयों पर सरकारी कागजात फाड़ने के भी आरोप लगे हैं। मामले में गोपीगंज पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। गोपीगंज थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव निवासी सुरेश कुमार सिंह ज्ञानपुर तहसील में लेखपाल हैं। उन्हें नथईपुर गांव की जिम्मेदारी मिली है। तहरीर में कहा कि 13 अगस्त को करीब पौने दिन बजे वह नथईपुर गांव आवेदक दिलीप गिरी उर्फ करिया द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र की जांच करने गए थे। मौके पर दिलीप एवं उसके भाई संजय गिरी तथा दूसरे पक्ष के अजय यादव भी आए थे। जांच के पूर्व ही आवेदक ने अपने पक्ष में रिपोर्ट लगाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। मना करने पर गालियां बकते हुए मारपीट किया गया। आरोप ...