भदोही, मार्च 10 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर पंचायत ज्ञानपुर में सब्जियां मनमाने दाम पर बेचे जा रहे हैं। तीन स्थानों पर सब्जी मंडी लगने से अलग-अलग दाम में सब्जियां बेचे जा रहे हैं। वहीं, मंडी से हटकर सब्जियों को सबसे महंगे दाम पर बेचा जा रहा है। इन दिनों पोस्ट आफिस के पीछे, दुर्गागंज त्रिमुहानी के पास व शीला महल में सब्जी की दुकानें सज रही हैं। तीनों स्थान पर सब्जियां अलग-अलग दाम पर बेचे जा रहे हैं। किसी सब्जी की दुकान पर रेट लिस्ट नहीं लगाया जाता है। जैसा ग्राहंक दुकान पर खड़ा हुआ वैसे ही दाम पर सब्जियों की बिक्री कर दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...