मनमाने दाम पर गाड़ी नहीं बुक करने पर यात्री की कर दी पिटाई
बस्ती, मई 28 -- बस्ती, निज संवाददाता। रेलवे स्टेशन पर टैक्सी चालक ने यात्री से मनमाने दाम पर गाड़ी नहीं बुक करने पर उसकी पिटाई कर दी। यात्री और परिवार के साथ लौट रही महिलाओं के साथ गालीगलौज किया। इस मामले में पुलिस ने टैक्सी चालक सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस को दी तहरीर में साहेब शेख निवासी हर्रैया थाना डिड़ई जनपद सिद्धार्थनगर ने बताया कि वह परिवार के साथ मुंबइ से लौटा। बस्ती रेलवे स्टेशन पर गाड़ी बुक करने लगा। एक गाड़ी चालक ने 1800 रुपया मांगा। लेकिन मूल्य अधिक होने के चलते मैंने दूसरी गाड़ी को खोजा तो मुझे 1200 रुपये में मिल गई। इससे नाराज होकर गाड़ी चालक तनवीर, करन, रूस्तम और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट की। वादी, उसके पिता व घर की महिलाओं के साथ गालीगलौज भी किया। पुलिस ने चारो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.