मनमाने ढंग से खड़ी हो रही आटो
भदोही, मई 19 -- ऊंज, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर वहिदा मोड़ के पास बने अंडरपास के नीचे मनमाने ढंग से खड़ी हो रही ऑटो यात्रियों के लिए मुसीबत बन रही हैं। ऑटो चालकों की मनमानी से स्थानीय लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। इसे लेकर आए दिन यात्री और ऑटो चालकों के बीच विवाद हो रहा है। वहिदा मोड़ के पास स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए अंडरपास बनाया गया है। इसमें ऑटो चालक मनमाने ढंग से वाहन खड़ा कर रहे हैं। ऐसे में गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसी बात को लेकर ऑटो चालक और स्थानीय लोगों में विवाद की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ऑटो खड़ी करने के लिए चयनित स्थान की व्यवस्था कर दी जाए तो क्षेत्रीय जनता को काफी राहत मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.