रांची, मार्च 9 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड मुख्यालय के लोहरदगा रोड, गुमला रोड और साईं मंदिर रोड में संचालित सात प्रज्ञा केंद्रों पर सोमवार को प्रशासन ने औचक निरीक्षण किया। अंचल अधिकारी राज कुंवर सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम और पुलिस की संयुक्त टीम ने केंद्रों पर पहुंचकर दस्तावेजों की जांच की और कई महत्वपूर्ण कागजात जब्त कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी। इस कार्रवाई से प्रज्ञा केंद्र संचालकों के बीच हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने प्रज्ञा केंद्रों में मौजूद लैपटॉप और अन्य अभिलेखों की भी जांच की। टीम यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं सरकारी सेवाओं के नाम पर अनियमितता या अतिरिक्त शुल्क की वसूली तो नहीं की जा रही है।सीओ राज कुंवर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सरकार आपके द्वार कार्यक्रम और विभिन्न बैठकों के दौरान सी...