मनमानी वसूली और 18 यूनिट खून..., चाकू से घायल किशोर की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा
संवाददाता, अगस्त 5 -- उत्तर प्रदेश के देवरिया के एक गांव में विवाद के दौरान 16 साल के एक लड़के को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। घायल लड़के को उसके परिवार के लोग एक निजी अस्पताल में ले गए। अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार को किशोर ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिवारवालों का सब्र जवाब दे गया। उन्होंने अस्पताल पर मनमानी वसूली और 18 यूनिट खून लेने के बावजूद इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। अस्पताल में हंगामे की सूचना पर भाटपार सीओ, भटनी एसओ और सदर कोतवाल दर्जनों पुलिस कर्मियों के साथ अस्पताल पर पहुंच गए। कुछ ही देर में मृतक के परिजनों और रिश्तेदारों की भारी भीड़ लग गई। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम लेकर जाने से रोक दिया। किसी तरह पुलिस अधिकारियों ने समझा- बूझाकर भीड़ को किसी तरह शांत कराया। देवरिया के भटनी थाना क्षेत्र की दक्षिणी रेलवे कॉलोनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.