मेरठ, मई 2 -- प्राइवेट स्कूलों में वसूली जा रही मनमानी फीस के विरोध में शनिवार को सरधना बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ताओं का आरोप है पूर्व में एसडीएम को दिए गए ज्ञापन पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे निजी स्कूलों की मनमानी लगातार बढ़ रही है। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान सौंपे गए ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने बताया कि क्षेत्र में सरकारी स्कूलों की संख्या कम होने के कारण अधिकांश छात्र निजी विद्यालयों में पढ़ने को मजबूर हैं। इसका फायदा उठाकर कई स्कूल रजिस्ट्रेशन, एडमिशन, एनुअल व डेवलपमेंट फीस के नाम पर मनमानी वसूली कर रहे हैं। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि कई स्कूल अभिभावकों को निर्धारित दुकानों से ही किताबें, यूनिफॉर्म व अन्य सामग्री खरीदने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.