गंगापार, अप्रैल 28 -- कौंधियारा/करछना, हिसं। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही करछना और कौंधियारा क्षेत्र में निजी विद्यालयों की मनमानी एक बार फिर सामने आ रही है। अप्रैल के अंतिम दौर में चल रहे प्रवेश अभियान के बीच कई स्कूलों द्वारा एडमिशन फीस, किताबें, ड्रेस और अन्य मदों के नाम पर अभिभावकों से भारी रकम वसूली जा रही है, जिससे अभिभावक आर्थिक दबाव में हैं।क्षेत्र के कई अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में पढ़ाई के नाम पर मोटी फीस ली जा रही है, जबकि कुछ विद्यालय बिना मान्यता के ही संचालित हो रहे हैं। स्थिति यह है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा निर्धारित किताबें केवल उन्हीं दुकानों पर उपलब्ध कराई जाती हैं, जिनसे उनकी सांठगांठ होती है, या फिर सीधे विद्यालय परिसर में ही बेची जाती हैं। इसके अलावा ड्रेस, आईकार्ड और प्रोजेक्ट वर्क के नाम पर भी अतिरिक्त शुल्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.