मनमानी फीस वसूली में चार स्कूलों ने दी सफाई, 11 अब भी खामोश
संभल, जुलाई 25 -- निजी स्कूलों द्वारा निर्धारित सीमा से अधिक फीस वसूले जाने के मामले में जिला प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। 15 निजी विद्यालयों को अतिरिक्त वसूली गई फीस छात्रों को लौटाने के आदेश के बाद अब चार स्कूलों ने जिला प्रशासन के समक्ष प्रत्यावेदन प्रस्तुत किया है, जबकि 11 विद्यालयों की ओर से अभी तक कोई जवाब नहीं दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि निर्धारित समय में जवाब नहीं देने वाले विद्यालयों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई के आदेशजिला शुल्क नियामक समिति ने जांच में 15 निजी विद्यालयों द्वारा शैक्षिक सत्र 2025-26 में शासन की निर्धारित सीमा से अधिक शुल्क वसूले जाने की पुष्टि की थी। इसके बाद विद्यालयों को अतिरिक्त फीस लौटाने के आदेश जारी किए गए थे। साथ ही कहा गया था कि वर्तमान छात्रों की आगामी फीस में अतिरिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.