प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 23 -- प्रतापगढ़। निजी स्कूल संचालकों की ओर से मनमाना शुल्क लेने, ड्रेस और किताबों की बाध्यता पर डीएम अभिषेक पांडेय ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। उन्होंने कहा कि मनमानी फीस लेने वाले स्कूल संचालक पर जुर्माना लगाया जाएगा। ड्रेस और किताबों की बाध्यता पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक हुई। डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि जिले के सभी निजी विद्यालयों की ओर से की जाने वाली शुल्क वृद्धि से संबंधित जानकारी समिति के समक्ष प्रस्तुत की जाए। यदि कोई विद्यालय अभिभावकों से निर्धारित शुल्क से अधिक फीस वसूलता है अथवा किसी विशेष दुकान से किताबें, ड्रेस, जूते या मोजे खरीदने का दबाव बनाता है, तो उसके विरुद्ध तत्काल नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी। ब...