जौनपुर, अप्रैल 11 -- जौनपुर, संवाददाता। निजी स्कूलों की बढ़ती फीस और महंगी किताब, कॉपी, ड्रेस, टाई, बेल्ट और अन्य शुल्कों तथा प्रत्येक वर्ष किताब बदल देने को लेकर अभिभावकों में बढ़ती नाराजगी के बीच राष्ट्रवादी नौजवान सभा ने बड़ा कदम उठाया है। संगठन के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया कि कई निजी विद्यालय मनमाने तरीके से फीस बढ़ा रहे हैं। महंगी किताबें अभिभावकों को खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जिससे आम अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। संगठन ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई के नाम पर अतिरिक्त शुल्क वसूला जा रहा है, जो पूरी तरह अनुचित है। संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.