मऊ, फरवरी 7 -- मऊ, संवाददाता। घोसी लोकसभा के सांसद राजीव राय ने शनिवार को कैम्प कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि घोसी लोकसभा में एसआईआर के नाम पर मनमानी करते हुए भारी संख्या में मतदाताओं के नाम काटने की शिकायत आ रही है। समाजवादी पार्टी किसी भी कीमत पर लोकतंत्र का गला घोंटने के प्रयास को सफल नहीं होने देगी। इसको लेकर सपा का एक-एक कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए तैयार है। सांसद राजीव राय ने कहा कि कृषि उत्पादों के आयात को लेकर अमेरिका को छूट प्रदान करना किसानों के साथ धोखा है। साथ ही साथ यह देश के स्वाभिमान के साथ भी खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि जिले में अब तक जितने भी बड़े विकास कार्य हुए हैं, वह सभी विकास कार्य समाजवादी पार्टी के शासनकाल में हुए हैं। सांसद ने बताया कि करोड़ों की लागत से निर्मित ढेकुलियाघा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.