भागलपुर, मार्च 29 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू के कुलपति प्रो. विमलेंदु शेखर झा पर झा छात्र राजद ने मनमाने तरीके से काम करने का आरोप लगाया है। विवि अध्यक्ष लालू यादव ने कहा कि वे एक पद, एक व्यक्ति नियम का पालन नहीं कर रहे हैं। विवि के कार्यालय में नियमित ना बैठते हुए आवास से ही विवि चला रहे हैं, इसके अलावा गांधी विचार विभाग मामले में कार्रवाई पर भी सवाल उठाया। अध्यक्ष ने कहा कि अगर ऐसा ही रहा तो आगे आंदोलन का रूख अख्तियार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...