मुरादाबाद, अप्रैल 16 -- काम में लापरवाही और मनमानी पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गई। शिकायतें मिलने के बाद एसएसपी ने 16 थानों के 46 पुलिसकर्मियों को एक साथ लाइन हाजिर कर दिया। इनमें से किसी के खिलाफ जनता से सही व्यवहार न करने की शिकायत की गई थी तो कोई काम में लापरवाही बरत रहा था। सीओ से रिपोर्ट लेने के बाद एसएसपी ने इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन लिया है। मंगलवार को एसएसपी सतपाल अंतिल ने आदेश जारी कर जिले के 16 थानों में तैनात 22 हेड कांस्टेबल और 24 सिपाहियों को थानों से सीधे पुलिस लाइन भेज दिया। बताया जा रहा है कि इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ अधिकारियों के पास लगातार शिकायतें आ रही थीं। कुछ पुलिस कर्मियों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए लोगों ने शिकायत की थी। जबकि कई पुलिसकर्मी ऐसे थे जो काम में लगातार लापरवाही कर रहे थे। एसएसपी ने इन पुलिसकर...