मनमानी: शाम होते ही काट दी जाती कजरी नूरपुर की बत्ती
शाहजहांपुर, जून 8 -- निगोही। भीषण गर्मी में कजरी नूरपुर गांव के लोग बिजली संकट से बेहाल हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निगोही उपकेंद्र से जुड़े गांव में रोज शाम होते ही आधे गांव की बिजली काट दी जाती है, जबकि बाकी हिस्से में आपूर्ति चालू रहती है। इससे लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने क्षेत्र के लाइनमैन रोशन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि लाइनमैन जानबूझकर गांव की बिजली बंद कर देता है और सप्लाई बहाल करने के नाम पर पैसे मांगता है। आरोप यह भी है कि विरोध करने पर वह विवाद पर उतर आता है। कई बार ग्रामीणों और लाइनमैन के बीच कहासुनी भी हो चुकी है। ग्राम प्रधान ने जब मामले में बात की तो लाइनमैन ने ओवरलोडिंग का हवाला देते हुए आधे गांव में ही बिजली देने की बात कही। ग्रामीणों का कहना है कि अगर ओवरलोडिंग की समस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.