वाराणसी, मार्च 27 -- वाराणसी। नमो घाट पर गुरुवार को मनमानी समाने आई है। नाविकों ने आरती स्थल के सामने रखी जेटी हटा कर नावें बांध दी। सूचना पर पहुंची आदमपुर पुलिस ने नावों को हटवाया। इस दौरान पुलिस की कार्रवाई का नाविकों ने विरोध किया। पुलिस ने नाविकों को समझा कर शांत किया। पुलिस ने बताया कि नमो घाट के सामने आरती स्थल के पास नाव लगाने को लेकर एक माह से राजघाट और वरुणा पार के नाविकों के बीच तनाव की स्थिति चल रही थी। बीते 22 मार्च को एडीसीपी काशी जोन वैभव बांगर ने दोनों पक्षों से बात कर शासन स्तर से आदेश आने तक आरती स्थल और जेटी के आसपास नाव खड़ी करने से मना किया था। इधर, वरुणा पार के कुछ नाविक 10-12 की संख्या में नाव लाकर आरती स्थल के पास बांध दिया। इंस्पेक्टर आदमपुर विमल मिश्रा ने बताया कि नगर निगम की ओर से फिलहाल नमो घाट पर नावों को बांध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.