मनमाना किराया वसूला तो खैर नहीं
चम्पावत, जून 13 -- सतीश जोशी,चम्पावत। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने मनमाया टैक्सी किराया वसूलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। विभाग ने टैक्सी और मैक्सी कैब वाहनों के किराया निर्धारण संबंधी एडवाइजरी जारी की है। शासन व परिवहन विभाग ने अधिकतम किराया दरें निर्धारित की हैं। परिवहन विभाग ने टैक्सी किराये को लेकर एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत स्वीकृत किराया सूची सभी वाहनों में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करनी होगी। जिससे यात्रियों को किराया संबंधी जानकारी मिल सके। निर्धारित दरों से अधिक किराया वसूलने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। एआरटीओ मनोज बगोरिया ने बताया कि यात्रियों के साथ बदसलूकी और अधिक किराया वसूलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।--
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.